फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में 1.97 करोड़ के 10 प्रस्ताव पास

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। जहां 1. 97 करोड़ रुपये के 10 प्रस्ताव मंजूर किए गए। इनको जल्द कराए जाने की बात कही गई। इसके अलावा शहर की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिनको दूर करने की सहमति बनी।
नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जहां 10 प्रस्तावों के बारे में बताया गया तो बैठक में मौजूद बोर्ड सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से मीरापुर रजबहे की पटरी पर नालियों समेत अन्य निर्माण कार्य कराने पर चर्चा की गई। जहां सीसी रोड, नाली निर्माण, रिटेनिंग वॉल निर्माण आदि के प्रस्ताव को पास किया गया।
वहीं संपत्ति कर वृद्धि प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। वहीं अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी किया और वह बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसलिए उनकी जगह बैठक का संचालन कर अधीक्षक कमलेश कुमार ने किया। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने कहा कि उन्हें किसी जरूरी कार्य से दिल्ली जाना पड़ा। इस वजह से बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें