फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को प्रतिदिन 10 लाख रुपये का फटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना महामारी की मार परिवहन निगम (रोडवेज) पर भी पड़ी है। रोडवेज बसों के फेरों, यात्रियों व राजस्व में भारी कमी आई है। यात्री व राजस्व में 50 से 60 फीसदी की गिरावट आई है। रोज हो रहे नुकसान से विभाग के अधिकारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सामान्य दिनों में रोडवेज की प्रतिदिन की आय 16 लाख रुपये है। अब घटकर यहां की कमाई मात्र 6 लाख रुपये से भी कम हो गई है। आय कम होने की वजह से सैलरी पर भी संकट बढ़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसका एक कारण अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाली बस सेवा भी है। कोरोना के कारण दिल्ली से आने वाली बसों को यूपी के बॉडर पर ही रोक दिया जा रहा है। ऐसे में बसों का संचालन भी कम हो गया है। वहीं रोडवेज की बसों में मात्र 50 फीसद ही यात्रियों को बैठाकर चलने के निर्देश हैं। दिल्ली के लिए जहां पहले 50 बसें चलती थी। वहीं अब 19 बसें ही चल रही हैं। पहले जहां रोडवेज को रोजाना करीब 16 लाख रुपये की कमाई होती थी। अब यह घटकर 6 लाख रुपये रह गयी है। यात्रियों व राजस्व में 60 फीसद की गिरावट आई है।
बड़ौप डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेन्द्र मान का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से बस संचालन में भी दिक्कत आई है। यात्री व राजस्व भी कम हुआ है। वर्तमान समय में 50 फीसद से अधिक बसों का संचालन ठप हो गया है। जिससे रोजाना तकरीबन दस लाख का नुकसान विभाग को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें