फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के लिए दस करोड़ का बजट मंजूरी, 15 दिन बाद शुरू होगा काम

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित खेकड़ा के पास हुए गड्ढे - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- नेशनल हाईवे की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लोनी पुश्ते तक सुधारी जाएगी हालत
विज्ञापन

- एनएचएआई के बाद कंपनी के सर्वे में डेढ़ से दस करोड़ बजट होने पर भेजा था प्रस्ताव
- मंत्रालय से बजट की मंजूरी मिलने से 15 अप्रैल तक टेंडर जारी कर शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई ) से लोनी के खजूरी पुश्ते तक अब हालत सुधर जाएगी। इसके लिए दस करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 अप्रैल तक टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराने का दावा अधिकारी कर रहे है। इससे दिल्ली जाने वाले हजारों वाहन चालकों की परेशानी कम हो जाएगी।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से करीब 40 हजार वाहन रोजाना गुजरते है। मगर, ईपीई से लोनी तक करीब 14 किलोमीटर की सड़क में गहरे गड्ढे है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सांकरौद, डूंडाहैड़ा, हसनपुर मंसूरी, नूरपुर, सुभानपुर आदि गांवों के लोगों की परेशानी भी बढ़ी गई है। हालत इतनी खराब हो गई है कि हर वक्त जाम की स्थिति भी बनी रहती है। लोगों ने इस मामले में कई बार एनएचएआई और केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को शिकायत भेजी थी। इस पर नेशनल हाईवे पर कार्य करने वाली कंपनी का लापरवाही के कारण टेंडर रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया गया था। सर्वे किया तो ईपीई से लोनी पुश्ते तक करीब 14 किलोमीटर के नेशनल हाईवे में 89 जगह गड्ढे मिले थे। इन गड्ढों को ठीक करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। इसकी हालत सुधारने के लिए एनएचएआई ने नई कंपनी गांवड को काम सौंपा। कंपनी के सर्वे में बजट बढ़कर दस करोड़ पहुंच गया। इसके लिए तर्क दिया गया कि नेशनल हाईवे के गड्ढे भरने काम नहीं होगा, बल्कि उस पर तारकोल व रोड़ी की एक लेयर चढ़ानी होगी। गड्ढे भरने से वह बारिश में दोबारा खराब हो जाएगी। इसके बाद दस करोड़ का बजट मंजूर कराने के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया था। अब बजट की मंजूरी मिल गई है। 15 अप्रैल तक टेंडर जारी करके कार्य शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ईपीई से लोनी तक नेशनल हाईवे की हालत खराब है। इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसको जल्द ठीक कराया जाना चाहिए, जिससे हमारी व आसपास के गांवों के लोगों की परेशानी दूर हो सके। - संजय त्यागी, सुभानपुर
विज्ञापन

नेशनल हाईवे को ठीक करने के लिए बजट की मंजूरी हो चुकी है। अब टेंडर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद काम शुरू होगा। इस काम को करने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। उम्मीद है कि एक महीने में वह पूरा हो जाएगा। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें