फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर 40 महिलाओं से 1.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के एक बैंक से 30 हजार रुपये का लोन दिलाने के नाम पर की ठगी
विज्ञापन

आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव में लोन के नाम पर 40 महिलाओं से 1.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंची सिसाना गांव निवासी महिला पूनम, ऊषा, बबीता, ओमवती, सरोज, सरिता ने शिकायत करते हुए बताया कि सिसाना गांव में महिलाओं की बैठक लेते हुए एक महिला ने अपने आपको को सोनीपत स्थित एक बैंक की कर्मचारी बताया और कहा कि एक आधार कार्ड, बैंक का खाता नंबर और तीन हजार रुपये जमा करने पर प्रत्येक महिलाओं को तीस हजार का लोन दिया जाएगा। जिसे महिला अपने रोजगार के लिए इस्तेमाल कर सकती है। आरोप है महिला ने दो दिन में करीब 40 महिलाओं से 1.20 लाख एकत्रित कर लिए। रविवार को महिला दोबारा गांव में आ गई। जिसे महिलाओं ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि महिला से पूछताछ और मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें