फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 03 Jul 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत सीएचसी में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्र पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को एक लाख 20 हजार 297 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। डीएम ने कई गांवों में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ डीएम भवानी सिंह खंगारौत से रविवार सुबह बागपत सीएचसी में नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। जनपद में 783 बूथों के अलावा 75 ट्राजिस्ट टीम और 100 मोबाइल टीम द्वारा 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई ।

डीएम ने सिसाना, बाघू और पाली गांव में  बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पब्लिक से कहा हर अभियान में अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लेकर आए और ड्राप पिलवाकर पोलियो की संभावना को जड़ से खत्म करें।  एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया  सुबह से शाम तक एक लाख 20 हजार 297 बच्चों को पोलियो ट्रॉप पिलाई। सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर टीम बच्चों को खुराक पिलाएगी। 
विज्ञापन


बड़ौत में गांव बड़ावद में पल्स पोलिया अभियान के अंतर्गत पोलिया बूथ का सीनियर प्रोग्राम मैनेजर एडरा इंटरनेशनल एवं सेंड्रा और एडवाइजर इंटरनेशनल के सेंट्रा फ्लेचर ने निरीक्षण किया और बूथों की जांच की।

डीएमसी रहमान, बीएमसी सुभाष, विकास कौशिक, गीता देवी, अमरेश, सतबीरी, बोबी का सहयोग रहा। खेकड़ा में पोलियो दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी पर प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। क्षेत्र में 117 पोलियो बूथ, 13 ट्रांजिस्टर टीम, 12 मोबाइल टीमों को लगाया। इस टीमों ने  18095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। डॉ. अरविंद मलिक ने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें