फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जर्मनी, जापान और इस्राइल में युवाओं को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को विदेश में रोजगार की पहल की गई है। जर्मनी, जापान और इस्राइल जैसे देशों में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया कि जर्मनी, जापान और इस्राइल में होम केयर गिवर, असिस्टेंट नर्स, होम पेशेंट केयर के पांच हजार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 1.31 लाख से 2.30 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
एएनएम, जीएनएम, जीडीए और बीएससी नर्सिंग योग्यताधारी युवक, युवतियां सेवायोजन विभाग के पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराकर ओवरसीज जॉब अंतर्गत योग्यता अनुसार तीनों देशों में केयर गिवर, असिस्टेंट नर्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें