फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां। लोकईपुर गांव स्थित ननिहाल आए युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। घटना के पीछे अवैध संबंध की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

गाजीपुर के भुड़कुडा थाना अंतर्गत चरसपुर चौरा गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुबास राम का ननिहाल तरवां थाना क्षेत्र के लोकईपुर गांव में है। वह अक्सर ही अपने ननिहाल आता रहता था। बृहस्पतिवार को भी वह अपने ननिहाल आया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाबत मृतक के मामा कतवारू ने गांव के ही नीरज कुमार, कृष्णा व रामवृक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। घटना का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। फिर भी गांव में इस बात की चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें