फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी रुकवाने को युवक ने खुद को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव निवासी एक युवक संदिग्धावस्था में गोली लगने से घायल हो गया था। उसके परिजनों ने पड़ोस के एक गांव की ही रहने वाली एक युवती के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि युवक ने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रेवला नंदावगांव निवासी मनीष यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव 8 दिसंबर की सुबह पेट्रोल भरवाने के लिए गोठाव पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान संदिग्धावस्था में उसे गोली लग गई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस के गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया था। विवेचना में ज्ञात हुआ कि मनीष ने प्रेम प्रपंच के चक्कर में खुद ही गोली मार ली थी। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जिस लड़की से वह प्रेम करता था, उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। शादी 9 दिसंबर को थी और इसके ठीक एक दिन पूर्व वह घटना को अंजाम देकर शादी रुकवाने व परिजनों को फंसाने की योजना बनाया हुआ था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अनिल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है कि उसने स्वयं खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें