फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर से छेड़छाड़ कर चला रहे थे फ्लोर मिल, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली व बिजली की चोरी को लेकर अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में टीम ने जाफरपुर में संचालित एक फ्लोर मिल पर मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की बड़ी चोरी पकड़ी। जिस पर फ्लोर मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर आरआर सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को जाफरपुर गांव में संचालित फ्लोर मिल पर पहुंची। टीम ने बिजली कनेक्शन आदि की जांच पड़ताल शुरू किया तो यहां बड़े स्तर पर मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी पकड़ा। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि फ्लोर मिल पर 46 किलो वॉट का लोड पाया गया। जांच के दौरान मीटर के टर्नल प्लेट को खोल कर बिजली की चोरी रात आठ से सुबह तक किए जाने की पुष्टि हुई। जिस पर फ्लोर मिल संचालक राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही निर्धारित लोड के अनुरूप वसूली की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
आज व कल आयोजित होगा बिजली विभाग का महाकैंप
आजमगढ़। बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं के निराकरण को लेकर बिजली विभाग आगामी दो दिन 19 व 20 दिसंबर को चिन्हित स्थानों पर विद्युत महा कैंप का आयोजन किया गया है। 19 को कोठिया, हरिहरपुर, आजमपुर गौरा, भीमबर, पटवध, मऊकुतुबपुर, अजमतगढ़, सहनुपुर, मालटारी, टाउन, नेतानगर, कुलमोद्दीनपुर, कपसेठा, चिरकिहिट, सरायमोहन, नेवादा बाजार, कोइलारी खुर्द, लहुआ, असुरायन में तथा 20 दिसंबर को गेलवारा, मुजफ्फरपुर, हाफिजपुर, उकरौड़ा, बिलरियागंज, रौनापार, बाजार गोसाई, मानिक डीह, गोबरी चौक, नुरूद्दीनपुर, बजरंगचौक, टाउन, कटान बाजार, परशुरामपुर, गोसाईगंज, कोसड़ा, भीरा, कुजियारी, टीकापुर, फरिहां, करनेहुआ, पल्हना व डुभावं में कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें