फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दोस्त के यहां से घर लौट रहे युवक को पवई थाना क्षेत्र के हेमूपुर नहर के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौका देख वाहन लेकर फरार हो गया। युवक जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के मड़वा गांव का निवासी था।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी मनीष शर्मा (25) शुक्रवार को बाइक से पवई में रहने वाले अपने एक दोस्त के यहां गया था। वहां से मनीष देर रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। क्षेत्र के हेमूपुर नहर के पास पहुंचे किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें