फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुवैत में युवक की हत्या, घर लाया गया शव

विज्ञापन
मृतक का शव गांव में पहुंचने पर जुटी लोगों की भीड़, रोते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कुवैत में चार दिन पहले हत्या किए गए यूसुफपुर खानपुर निवासी राहुल चौहान (25) का शव मंगलवार शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा। पत्नी साधना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

देर शाम मौना दुर्वासा में राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राहुल चौहान भाजपा के सदस्य कस्तूरी चौहान के पुत्र थे। वह रोजगार के सिलसिले में कुवैत में नौकरी करते थे। वह करीब छह माह पहले ही दोबारा कुवैत गए थे।
इससे पहले भी वह वहां काम कर चुके थे। पिता कस्तूरी ने बताया कि राहुल दीदारगंज निवासी मुन्ना चौहान के पुत्र के साथ कुवैत गए थे। कुवैत में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हत्या के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। परिजनों ने कमरा बदलने या किसी अन्य काम से जुड़ी गलतफहमी को घटना का कारण बताया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मंगलवार शाम शव के यूसुफपुर खानपुर, थाना फूलपुर क्षेत्र पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर जुट गए। शव देखते ही पत्नी साधना बेसुध हो गईं। राहुल की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी साधना, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
जानकारी होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। फूलपुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमें इस घटना की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इसके संबंध में कोई सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें