फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को धार देने जिले पहुंचे शाकिर सनादी

विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक। श्रोत-पार्टी - फोटो : 1
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार के राज्य मंत्री एवं एआईसीसी प्रभारी- संगठन सृजन अभियान शाकिर सनादी बुधवार को जिले पहुंचे।
विज्ञापन

उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल, एवं डॉ. अमित राय भी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई।
बैठक में शाकिर सनादी ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित विशेष कांग्रेस अधिवेशन की भावना के अनुरूप संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
एआईसीसी और पीसीसी के पर्यवेक्षक अगले दस दिनों तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और प्रभावी बनाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने कहा कि अभियान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, अजीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें