फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: ससुराल में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 30 Apr 2022 03:40 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सिधारी कस्बा में ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात मौत हो गई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी कस्बा में ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात मौत हो गई। उसकी पत्नी ने जहां जहर खाकर खुदकुशी करने की बात कही है। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव निवासी अमित गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता सिधारी स्थित ससुराल में ही रहता था।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अमित के परिजनों के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आया। उसने घर वालों को बताया कि अमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसकी तबीयत खराब है। उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं। आपलोग वहीं आइए। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। घर पहुंचने पर देखा तो अमित के शरीर चोट के निशान थे। अमित की हत्या होने की आशंका में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें