सरायमीर। थाना क्षेत्र के संजरपुर मैरिज हॉल के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे विदाई का सामान लेकर ईश्वरपुर लौट रहे दो पड़ोसी युवक सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गए। हादसे में सुनील गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी सुनील गौड़ (22) शुक्रवार को अपने गांव के रहने वाले सुनील गौड़ (35) के साथ विदाई का सामान लेने के लिए बाजार गए थे। वह सामान लेकर जैसे ही संजरपुर मैरिज हॉल के पास पहुंचे तभी खड़ी डीसीएम से जा टकराएं। इस हादसे में हादसे में सुनील गौड़ (22) पुत्र राममिलन की मौत हो गई। उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील गौड़ (35) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे की हालत नाजुक है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।