फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो युवक मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे में रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी 18 वर्षीय शुभम शर्मा पुत्र विनोद शर्मा शुक्रवार को अपने मित्र 16 वर्षीय सुजल शर्मा पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा निवासी कस्बा जीयनपुर के साथ बाइक से किसी काम से दोहरीघाट जा रहा था। अभी वह दोहरीघाट कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास ही पहुंचा था कि रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुजल को इलाज के लिए भर्ती कर दिया। पुलिस ने शुभम के शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें