फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों पर ताले, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवा बेहाल : डॉ. संग्राम यादव

विज्ञापन
अहरौला के इसहाकपुर बेरांव गांव मे सीसी रोड लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते विधायक डॉ.संग्
विज्ञापन
इसहाकपुर ग्रामसभा में बुधवार को बेरावं में अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से 21 लाख रुपये की लागत से बनी 160 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। जनचौपाल में उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था और शिक्षा के मुद्दे पर निशाना साधा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह हत्याएं हो रही हैं, जबकि सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 2600 परिषदीय स्कूल बंद किए जा चुके हैं और 20 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।
रोजगार और शिक्षा में सुधार की मांग करने वाले युवाओं को लाठियां और मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ऐसे मुद्दों को उठाते रहेंगे और 2027 में भाजपा सरकार को बदलने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि शकील अहमद ने कहा कि जाति, धर्म और मजहब के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दे पर 2027 में सरकार बनेगी। इस मौके पर रामपलट गुप्ता, वर्मन यादव, श्यामधर चौबे, प्रभूदीन यादव, जेपी फौजी, गरीब यादव, पूर्व प्रधान नन्हे यादव, मुकेश यादव, सूर्यकुमार यादव, पूर्व प्रधान अंगद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें