फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर बाजार के पास सोमवार की देर रात लगभग नौ बजे चार पहिया की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की जहां मौत हो गई तो वहीं एक अन्य गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव निवासी 46 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह पुत्र धनराज सिंह के रिश्तेदारी में कोई कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक जा रहा था। अभी वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर बाजार के पास ही पहुंचा था कि चार पहिया की चपेट में आ गया। इस हादसे में सत्यप्रकाश की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उसका सहयोगी गंभीररुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें