फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुभासपा के प्रशिक्षण में 20 जिलों के युवा शामिल

विज्ञापन
36 अहरौला के खजूरी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एकदिवसीय प्रशिक्षण में शामिल राष्ट्रीय स
विज्ञापन
अहरौला। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के खजूरी में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सुहेलदेव सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्वांचल के 20 जिलों से भारी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, शारीरिक व्यायाम और सेवा के नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि हर जिले से लगभग 50 युवाओं को प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं को सैनिक, जिला कमांडर, विधानसभा कमांडर और ब्लॉक कमांडर के रूप में अलग-अलग इकाइयों में विभाजित किया गया। सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने युवाओं को व्यायाम, अनुशासन और सेवा के नियमों का प्रशिक्षण दिया।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उम्मीद से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। विपक्ष की आलोचना के बावजूद यह कार्यक्रम पार्टी की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को तैयार करना और उन्हें सरकारी विभागों में जाने योग्य बनाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, विधायक बेदी राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, कुलदीप राजभर, हरिबदन प्रजापति, अशोक प्रजापति और रमाशंकर राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें