फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेजापुर ओवरब्रिज के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा मिला। युवक तेजापुर स्थित एक दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही समेंदा गांव निवासी अभय राज यादव पुत्र शिवपूजन अतरौलिया के तेजापुर स्थित एक दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। वह एक अन्य साथी के साथ दुकान पर ही रहता था। बुधवार की सुबह वह टहलने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव संदिग्धावस्था में तेजापुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आयी और सूचना परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें