देर रात पुलिस उन्हें समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस दौरान परिजनों ने दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। सोमवार की शाम तक पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी। इस बात से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित थे।
सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों ने फिर से टीकापुर मोड़ पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शाम सात बजे तक चक्काजाम जारी था और अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हुए थे।