फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज छावनी के पास बुधवार को लालगंज से बाइक लेकर घर आ रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे लेकर लालगंज के सीएचसी टिकरगाढ़ में पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवगांव थाना क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी अजय उर्फ राजा बुधवार की दोपहर दो बजे लालगंज से बाइक लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही लालगंज छावनी के पास पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से लालगंज सीएससी टिकरड़गाढ़ भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लालगंज से शादी में बाजा बजाकर घर जा रहा था। एक पुत्र दो पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें