फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 12, लाजपतनगर निवासी 19 वर्षीय दीपक गोंड की बुधवार दोपहर ऐतिहासिक लखरावं पोखरे के महादेव घाट पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दीपक अपने कुछ साथियों के साथ करीब 2:30 बजे स्नान कर रहा था।
विज्ञापन

दीपक अचानक गहरे पानी में समा गया और ऊपर नहीं आया। साथियों ने शोर मचाया और तैराकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय निवासी सिद्धू सोनकर ने तुरंत जाल डलवाया, जिसके सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दीपक को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे आजमगढ़ रेफर कर दिया। सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल के में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वह छह बहनों में इकलौता भाई था। दीपक कस्बे सराफा दुकान पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना पर पहुंचे लेखपाल विपिन ने डूबने से मौत की रिपोर्ट तहसील प्रशासन भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें