फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव में शुक्रवार शाम पोखरे में डूबने से वीरेंद्र (24) की मौत हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे पोखरे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिवार के लोग पहुंचे और शव को घर ले गए। वैसाडीह गांव निवासी वीरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से निकला था। बताया गया कि वह शराब के नशे में था।
गांव के चौराहे के पास स्थित पोखरे में वह नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। शाम को पोखरे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से घटना की सूचना मिली थी। परिजन किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे। उनके अनुसार युवक शराब के नशे में था और पोखरे में डूबने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें