फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज वॉक कर युवाओं ने किया रॉक

Tue, 14 Nov 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
लालगंज में ग्लोबल डायविटीज वॉक निकालतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व मधुमेह दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमर उजाला फाउंडेशन और महावीर शिक्षण संस्थान की ओर से ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न कालेजों के बच्चों और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मधुमेह के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके लक्षणों का पता कर उचित उपचार कराने की सलाह दी गई।

जिला महिला अस्पताल से ग्लोबल डायबिटीज वॉक का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जिला महिला अस्पताल से प्रारम्भ होकर, चौक, तकिया, पहाड़पुर, हर्रान चुंगी, मंडलीय अस्पताल होते हुए आईटीआई ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश की 25 फीसदी आबादी मधुमेह रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन


रैली का उद्देश्य जनता में मधुमेह रोग के प्रतिज लोगों में जागरूकता पैदा करना, ताकि समय रहते इसके लक्षणों का पता कर उचित उपचार कराया जा सके। उन्होंने बताया कि खून में ग्लूकोज (शर्करा) का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक होता है, तो ऐसी स्थिति में मधुमेह रोग कहा जाता है।

डायबिटीज से बचने के लिए आहार में सावधानी बरतें और लाइफ स्टाईल में परिवर्तन कर और व्यायाम करके डायबिटीज को कम किया जा सकता है। रैली में आईटीआई, शिब्ली इंटर कालेज, जीजीआईसी, वेस्ली इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज, एनएनएस और एनसीसी के छात्रों नेें प्रतिभाग किया।

नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मधुमेह की पहचान, लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमके अग्रवाल, महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अमिता अग्रवाल, डा. विनय यादव, डा. यूबी चौहान आदि उपस्थित रहे।

वहीं, लालगंज में स्कूली बच्चों की ओर से विश्व मधुमेह दिवस पर रैली निकाली गई। श्रीकृष्ण गीता इंटर कालेज से प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो तहसील पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें