फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिट रहने को युवाओं ने दौड़ाई साइकिल

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम से रवाना होती साइकिलें। स्रोत-खेल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय खेल कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों खिलाड़ियों और युवाओं ने हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित साइकिल चलाने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

खेलेगा भारत-जीतेगा भारत अभियान के तहत आयोजित साइकिल रेस में खिलाड़ियों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल दौड़ाई। आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए भी प्रेरणा मिलती है।
साइकिल रेस का शुभारंभ जिम्नास्टिक संघ के सचिव मंगल प्रसाद और हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। युवाओं को मोबाइल और अन्य निष्क्रिय गतिविधियों से दूर रहकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव, भूपेंद्र वीर सिंह, मिथिलेश, इरफान, करन श्रीवास्तव, अरविंद, नागेंद्र, सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें