बैरिया। थाना क्षेत्र के बलिया-मांझी मार्ग स्थित सोनबरसा चौराहे पर मंगलवार को सड़क किनारे खड़ी बाइक से टेंपो टकरा गया। जिससे नाराज बाइक सवार युवकों ने टेंपो चालक विकास यादव और उसमें बैठे वकील यादव की पिटाई कर दी।
जिसमें वकील यादव की हो गई, वहीं चालक विकास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई वीरबहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र यादव, राहुल यादव, सुदामा यादव, प्रभु यादव, धर्मेंद्र यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी बैरिया एसआई सरिमन सोनकर को निलंबित कर दिया गया।
बक्सर निवासी विकास यादव (25) अपनी ससुराल ठेकहा में रहकर टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार देर शाम गांव निवासी दुर्गा चौधरी वाराणसी से इलाज करा कर ट्रेन से सुरेमनपुर स्टेशन पर आ रहे थे। उन्हें लेने विकास यादव और पड़ोसी वकील यादव (23) जा रहे थे।
सोनबरसा चौराहे के पास एनए-31 पर बने गति अवरोधक पर टेंपो संतुलित होकर सड़क के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक ने गाली देते हुए टेंपो चालक विकास यादव की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने मामले को शांत किया। टेेंपो लेकर दोनों जाने लगे तो बाइक सवार अन्य पांच-सात युवक दौड़ कर चालक विकास को पीटने लगे।
टेंपो में बैठा वकील यादव बीच बचाव करने लगा। इससे नाराज होकर उक्त लोगों ने चालक को छोड़कर ईंट-पत्थर व फाइटर से वकील की पिटाई कर दी। दोनों के बेहोश होने पर सभी वहां से हटे। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने विकास को इलाज के लिए भर्ती कर लिया और वकील को वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर दोनों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। वाराणसी जाते समय रास्ते में वकील यादव की मौत हो गई।
सोनबरसा चौराहे पर शाम ढलते ही क्षेत्र के अराजकतत्व जुट जाते हैं। यहां से महिलाएं व लोगों का आना जाना रहता है। किसी के टोकने पर गाली गलौज व विवाद करते हैं।
चौकी प्रभारी पर की गई कार्रवाई
बैरिया थाना के सोनबरसा चौराहे पर टेंपो और बाइक में टक्कर होने पर मारपीट में घायल वकील की मौत के मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी बैरिया एसआई सरिमन सोनकर को एसपी ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया।
बाइक से टेंपो की टक्कर मामले में मारपीट में घायल वकील की मौत पर तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - मो. फहीम कुरेशी, क्षेत्राधिकारी बैरिया।
बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहा हुई मारपीट में युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती मृतक के परि