फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय पर ठगी करने पहुंचा युवक धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय अजमतगढ़ पर लोगों ने बृहस्पतिवार को एक ठग को पकड़ लिया। उसे जीयनपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कार्यालय पर ठग के पकड़े जाने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन

नवयुवक मंगल दल का अध्यक्ष बन कर एक व्यक्ति एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह से टी शर्ट बांटने के नाम पर चंदा मांग रहा था। उक्त युवक पहले मंदिर में यज्ञ के नाम पर चंदा मांग कर ले गया था, जिसे कार्यालय के कर्मियों ने पहचान लिया और पकड़ लिया। उसे एडीओ पंचायत कार्यालय में बैठा लिया गया। ठगी करने पहुंचा युवक फंस जाने के बाद पकड़ने वालों को रिश्वत देने की पेशकश करने लगा और अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी निकाल कर देने लगा। जिस पर एडीओ पंचायत रामआशीष सिंह ने ठग को कड़ी फटकार लगाया। इसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए ठग ने अपना नाम राजेश कुमार पांडेय निवासी जनपद मऊ बताया। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस उसे थाने पर बैठा कर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें