अहरौला। अहरौला बाजार में पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर बुधवार को किसानों और नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा जहां डीजल के मूल्य आसमान छू रहे हैं ऐसे में खेती किसानी भी किसानों के लिए महंगी पड़ रही है।
डीजल के दाम बढ़ने से जहां खेतों की जुताई, इंजन से सिंचाई, सामान ढुलाई का किराया बेहिसाब बढ़ गया है। वहीं नौजवानों ने कहा कि अब बाइक से चलना मुश्किल हो रहा है जहां सौ रुपये के पेट्रोल से यात्रा होती थी वहां अब सीधे डेढ सौ रुपये लग रहे हैं। आज के समय में हर व्यक्ति समय बचाने के लिए बाइक और अन्य संसाधनों का प्रयोग कर रहा है जो पेट्रोल और डीजल से संचालित होते हैं। लेकिन कीमतों में आग लगने के कारण लोगों की जेब खाली हो जा रही है और इन पेट्रोल और डीजल के दामों के बढ़ने के कारण छोटे से बड़े हर सामान की कीमत बढ़ गई है। जिससे हर वर्ग हर समुदाय के लोगों को बढ़े मूल्यों की कीमत चुकानी पड़ रही है। जिसका खामियाजा हर छोटे-बड़े किसान हो चाहे व्यापारी हों हर कोई परेशान है। आज 100 में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है वहीं डीजल 90 के पार पहुंच गया है जिससे आम और खास हर लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। प्रदर्शन के बाद लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, महेंद्र मौर्य, दीपचंद गिरी, देवी प्रसाद पांडेय, दिनेश पांडेय, अमरजीत यादव, राहुल मिश्रा, गोकरन जयसवाल, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, मोहन राजभर आदि उपस्थित थे।