फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक चिल्लाता रहा, वह पीटते रहे... : VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन, SP ने साैंपी जांच; जानें पूरा मामला

Wed, 18 Dec 2024 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : यूपी के आजमगढ़ में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने फूलपुर एसएचओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। यह मामला बुधवार को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हुआ है, जिसमें युवक को कुछ लोगों लाठी डंडे से पीटा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसपी ग्रामीण ने उक्त मामले की जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह वीडियो फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। अब वह किस नियत से घुसा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उसके घर में घुसने पर लोगों ने पकड़ उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण ने उक्त मामले की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक के पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में एसएचओ फूलपुर को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें