फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: '...तो छेड़खानी के आरोप में फंसा दूंगी', रुपया दो गुना नहीं हुआ, मिलने लगी धमकी; तीन पर FIR

Wed, 08 May 2024 07:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Azamgarh News: इसमें शामिल एक महिला ने तो धमकी भी दे दिया कि छेड़खानी का आरोप लगा कर फंसा दूंगी। पीड़ित थाने पर गुहार लगाया। सुनवाई नहीं हुई तो एसपी को शिकायती पत्रक दिया। एसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन
आजमगढ़ का शहर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के शहर कोतवाली के एलवल मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने एक कंपनी में रुपया दो गुना करने की स्कीम में अपना पांच लाख रुपये 2013 में लगाया था। समय पूर्ण होने के बाद उक्त कंपनी का स्थानीय स्तर पर काम देखने वालों ने पैसा देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित मृणाल जायसवाल निवासी एलवल थाना शहर कोतवाली ने बताया कि 2013 में शहर कोतवाली के मड़या जयराम मुहल्ला निवासी अश्वनी जालान, संतोष जालान व माया जालान ने बिहार के सीतामढ़ी की आरचिड म्युचुअल बेनफिट इंडिया लिमिटेड की शाखा खोला। 

रुपया दोगुना करने के नाम पर उससे कुल पांच लाख रुपये जमा कराए। मेच्योरिटी होने पर उसने जब कंपनी के तीनों स्थानीय संचालकों से पैसों का भुगतान करने को कहा तो वे आजकल की बात करते रहे। बाद में पता चला कि कंपनी ही फर्जी थी। अब पैसा मांगने पर उक्त लोगों द्वारा धमकी दी जाने लगे। माया जालान ने तो कहा कि छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा कर फंसा दूंगी। 
विज्ञापन


थाने पर शिकायत लेकर गया तो सुनवाई नहीं हुई। जिस पर एसपी के यहां पीड़ित ने गुहार लगाया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर अश्वनी, संतोष व माया जालान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें