फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन: बकाया रकम न मिलने पर युवक ने पेड़ पर लटककर किया विरोध, पुलिस की तत्परता से टला हादसा

Thu, 23 Jul 2026 04:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में बकाया रुपये न मिलने से आहत युवक ने पेड़ से लटककर विरोध किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारा। 
विज्ञापन
पेड़ पर लटककर विरोध करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा–सरायमीर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक युवक ने बकाया पैसे न मिलने से आहत होकर पेड़ से लटककर विरोध प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
युवक ने अपना नाम फरहान निवासी चकिया (वर्तमान में अपने ननिहाल में रहने वाला) बताया। फरहान का आरोप है कि उसके दिवंगत मामू ने फरिहा निवासी तैय्यब को 1.75 लाख रुपये दिए थे। इनमें से केवल 57 हजार रुपये ही वापस किए गए हैं, जबकि शेष धनराशि अब तक नहीं लौटाई गई है।

फरहान का कहना है कि वह कई बार बकाया राशि की मांग कर चुका है, लेकिन उसे लगातार टालमटोल किया जा रहा है। इसी हताशा में उसने पेड़ की ऊपरी डाल पर अपने पैर रस्सी से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने संबंधित पक्ष से बातचीत कर मामले का समाधान कराने और बकाया धनराशि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक सुरक्षित है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें