फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉ. देवेश बने अध्यक्ष, डॉ. रणधीर को सचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत शाखा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के एक स्कूल में आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भक्तवत्सल, सीताराम पांडेय ने किया। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डॉ. देवेश दूबे को अध्यक्ष, डॉ. रणधीर सिंह को सचिव नियुक्त किया। सीताराम पांडेय को संरक्षक, डॉ. चमन लाल को उपाध्यक्ष, डॉ. नीरज सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉ. नेहा दूबे को महिला प्रमुख, डॉ. अनिल पांडेय को संयोजक, डॉ. सीजी मौर्य को मीडिया प्रभारी चुना गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। डॉ. भक्तवत्सल एवं डॉ. वेद प्रकाश सिंह को गोरक्ष प्रांत के आजमगढ़ मंडल के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। संचालन डॉ. सीजी मौर्य ने किया। ‘आरोग्य संपदा’ पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान कौशल कुमार राय, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. एके राय, डॉ. अभिषेक राय, संदीप पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें