फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, जाम

Sat, 10 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजालागढ़, आजमगढ़
विज्ञापन
तेज रफ्तार आई-20 कार पलटी
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे साइकल को टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक और साइकल सवार अधेड़ को लोग जब तक अस्पताल ले जाते कि युवक की रास्ते में मौत हो गई। अधेड़ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक कुछ दूर पर गाड़ी खड़ी कर भाग गया। नाराज लोगों ने बोलेरो क्षतिग्रस्त करने के बाद उसे पलट दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की लाश रखकर आजमगढ़-फैजाबाद मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी और युवक के परिवार के पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर के आश्वासन पर सवा तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थीं।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेनुहां रोझया गांव निवासी संगम यादव (20) पुत्र रामप्रसाद दो भाई और एक बहन में बड़ा था। परिवार की जीविका चलाने के लिए संगम देवखरी गांव निवासी गोलू सिंह का जेसीबी चलाता था। शनिवार की सुबह संगम जेसीबी गोलू के दरवाजे पर खड़ी कर घर जा रहा था। आजमगढ़-फैजाबाद मुख्यमार्ग पर स्थित देवखरी गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। तभी आजमगढ़ की ओर से जा रही अनियंत्रित बोलेरो कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी शिवराम (55) के साइकल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


भागने के चक्कर में चालक बोलेरो तेज चलाने लगा और उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर कुछ दूर पर खड़े संगम को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूर पर अपनी गाड़ी खड़ी कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि संगम की मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, घटना से आक्रोशित गांव के लोग बोलेरो क्षतिग्रस्त कर उसे गड्ढे में पलट दिया। लाश रखकर आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग संगम के घर वालों को मुआवजा डीएम को मौके पर बुलाने और चालक के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर, सीओ नगर मौके पर पहुंचे। गांव वालों को आश्वासन देकर सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम सवा तीन घंटे बाद पौने एक बजे समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें