रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के पास हुए हादसे में घायल युवक की बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चक सेठवल गांव निवासी अतुल यादव (18) पुत्र दशरथ बीते सोमवार को बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर रानी की सराय निजामाबाद मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अतुल को गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।