क्राइम डायरी..... 1
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी 40 वर्षीय रामानंद पुत्र स्व. रामदेव यादव गांव के बाजार में किराना की दुकान खोला था। बीते तीन जनवरी को वह दुकान बंद पैदल ही घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे वाराणसी ले गए जहां कुछ राहत मिलने पर परिजन घर ले कर चले आए थे। पुन: तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
छत से गिरी मासूम, हालत गंभीर
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के दासोपट्टी गांव निवासीनी 3 वर्षीया निधि पुत्री जगदीश रविवार को दिन में अपने घर के छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।