फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप से आहत युवक फंदे पर झूला, घटना के समय परिवार के लोग घर से थे बाहर 

Thu, 21 May 2020 07:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कूड़ेभार गांव में बृहस्पतिवार दोपहर विजय यादव (25)  ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घरवालों के मुताबिक बुधवार को विजय पर एक व्यक्ति ने छेड़खानी का आरोप लगाया था जिससे वह काफी व्यथित था। 

विज्ञापन


विजय पुत्र चंद्रबली यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कुड़ेभार गांव का निवासी था। बृहस्पतिवार दोपहर घर के लोग बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान उसने घर में जाकर पंखे में फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली। उसके भाई संजय यादव ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने विजय पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।

भाई के साथ मारपीट करने के बाद कोतवाली में एनसीआर भी दर्ज कराई थी। इससे विजय काफी विचलित था। वह एक साल पूर्व गुजरात के वापी से घर आया हुआ था। उसके पिता चंद्रबली यादव छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के विजय की मौत से उसकी माता सहित अन्य का रो कर बुरा हाल था। सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, कोतवाल देवगांव विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी पल्हना त्रिभुवन सिंह देर शाम तक मौके पर जमे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें