फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरयू में युवक डूबा, बचाने गए युवक को नाविकों ने डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बलुआघाट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान करते समय युवक डूबने लगा। वहां मौजूद युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वो भी डूबने लगा। वहां मौजूद नाविकों व पुलिस कर्मियों की सहयोग से युवक को बचा लिया गया। वहीं दूसरा युवक डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गोला बाजार थानांतर्गत गोपालपुर गांव निवासी दीपक दुबे (19) महराजगंज के सैदपुर गांव निवासी अपने मामा रणधीर के घर रहता था। कार्तिक पूर्णिमा पर मामा के परिवार की महिलाएं बलुआघाट पर लगे मेले में कढ़ाही चढ़ाने गई थीं। साथ में सुमित भी गया था। महिलाएं कढ़ाही चढ़ा रही थीं तभी दीपक सरयू नदी में स्नान करने के लिए गया और गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया तो वहां मौजूद सुमित ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा। तभी नाविक व पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। नाविकों ने सुमित को तो बचा लिया लेकिन दीपक दुबे नदी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें