मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित बस स्टॉप के पास स्थित पोखरी में रविवार की सुबह मिठाई कारोबारी के पुत्र का युवक का शव मिला। मृतक के पिता की पेट्रोलपंप के पास मिठाई की है। युवक शनिवार की रात शौच के लिए गया था।
फूलपुर कोतवाली के उदपुर गांव निवासी बांकेलाल प्रजापति की पेट्रोलपंप के पास मिठाई की दुकान है। उसका 19 वर्षीय पुत्र राहुल पिता के साथ दुकान में हाथ बंटाता था। शनिवार की शाम वह काम समाप्त होने के बाद शौच के लिए कस्बा स्थित रोडवेज के पास स्थित पोखरी पर गया था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। रात का वक्त होने के चलते युवक का कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह लोगों ने रोडवेज के पास स्थित पोखरी में एक शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राहुल के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों व चार बहनों में सबसे बड़ा था।