फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: नीलगाय को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत; साथी घायल

Wed, 20 Aug 2025 06:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में बाइक के सामने अचानक से नीलगाय आने से हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना के माहुल-पवई मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रही नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार युवक और उसका साथी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग जब तक दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के गुमकोठी गांव निवासी सर्वेश राजभर (19) अपनी बाइक पर साथी लाला राजभर (21) को बैठाकर रामापुर बाजार गया था। रात में घर लौटते समय जब बाइक शाहराजा गांव के मोड़ पहुंची, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सर्वेश बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा लाला राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को माहुल के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजन शव को घर ले आए और बिना किसी औपचारिक सूचना के ही महर्षि दुर्वासा धाम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सर्वेश दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई फर्नीचर का कारोबार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें