फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारण बना गड्ढा : डूबने से युवक की थम गईं सांसें, दो वर्ष पहले भी हो चुका है हादसा; बैरिकेडिंग की मांग

Sat, 12 Oct 2024 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: युवक के डूबने से मौत की सूचना पाकर मौके पर अतरौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लाश को बाहर निकालने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, ग्रामीणों ने इस गड्ढे को खत्म करवाने या इसके आसपास बैरिकेडिंग लगाने की मांग की।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कंसापट्टी स्थित नहर में डूबने एक युवक की शनिवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


चनैता गांव निवासी विशाल यादव (22) पुत्र रामनयन बसहिया स्थित अपने मामा पूर्व प्रधान रामविलास के घर आया था। शनिवार सुबह शौच करने के लिए कंसापट्टी नहर के पास गया था। शौच के बाद पानी छूने के लिए वह नगर के पास बने गड्ढे पर गया, जहां पैर फिसलने से वह गड्ढे में चला गया और डूबने लगा।

उसके साथ गए साथी आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। युवक के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला। जिसे लेकर परिजन स्थानीय सौ शैय्यायुक्त अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य हो रहा था उस समय नहर के पास मिट्टी की काफी खोदाई हुई थी, जिसकी वजह से नहर के आसपास बड़ा गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन


लगभग दो वर्ष पूर्व डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। अब पुनः उसी गड्ढे में इस वर्ष भी डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। हम लोगों की मांग है कि गड्ढे के आसपास बैरियर लगवाया जाए अन्यथा यहां पर और लोगों की भी जान जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें