फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत; जीजा घायल

Sun, 28 Apr 2024 07:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दोनों युवक कुछ सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे साले की मौत हो गई जबकि, गोंडा जिला निवासी जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अतरौलिया थाना के धनसिंहपुर निवासी शिवम सिंह (20) गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व परिवार से मिलने के लिए घर आए थे। शुक्रवार की देर शाम गोंडा जिले के निधिपुरवा थाना के कौड़ियां निवासी जीजा कमलेश सिंह भी शिवम सिंह से मिलने के लिए आए थे। 

शनिवार की शाम शिवम सिंह के साथ बाइक से कमलेश सिंह धर्मशाला चौराहा स्थित बाजार में कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे। रात लगभग आठ बजे जीजा और साले सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच सिकहुला गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को अतरौलिया 100- शैय्या अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कमलेश सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और पांच बहन में चौथे नंबर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें