फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: बेकाबू बाइक पलटने से युवक की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा दोस्त

Thu, 11 Jan 2024 05:45 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

हादसा मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव में हुआ। दो दोस्त बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव स्थित पीर बाबा स्थान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर परिजन दोनों को मेडिकल कालेज ले गए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायल जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
मेंहनगर के सपनहर रूद्रपुर गांव निवासी रविंद्र यादव (22) अपने ननिहाल रमदासपुर में रहता था। बुधवार की शाम वह अपने मित्र कन्हैया यादव (25) के साथ बाइक से किसी काम से गया था। देर रात दोनों बाइक से शेखुदासपुर गांव के पास स्थित पीर बाबा स्थान के पास पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे में सड़क किनारे लगे किमी पत्थर से टकराने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं कन्हैया की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने घायल युवक को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें