-अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक सफाईकर्मी की ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने जहर क्यों खाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पाहीं मोड़ निवासी किशोरचंद्र (40) सफाईकर्मी थे। उनकी ससुराल मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में है। वह सोमवार को ससुराल गए थे। पिता केदार ने बताया कि घटना के दिन शाम सात बजे फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पिता ने बताया कि उनके पुत्र किशोरचंद्र ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं है। क्यों खाया इसका कारण मुझे नहीं पता है। बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है।