फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिवाइडर से टकराई कार, छात्र की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र में जलालपुर बारात से कार लेकर घर जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सगहापुर गांव निवासी प्रियांशु चौबे (18) सोमवार की रात सात बजे जलालपुर बारात से कार लेकर अपने मित्र अजय शुक्ला (23) के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही माझीपुर सिक्स लेन अंडर पास अतरौलिया पहुंचे तभी डिवाइडर से टक्कर होने से दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें पास के अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजय की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। मृतक कक्षा 11 का छात्र था। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें