फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेंहनगर में युवक ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sun, 13 Apr 2025 09:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

फर्नीचर गोदाम में युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के वार्ड नंबर 3, संतकबीरनगर निवासी 20 वर्षीय रोशन मद्देशिया ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे फर्नीचर गोदाम में गमछे के सहारे बल्ली से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची मेंहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रोशन के पिता संजय मद्देशिया फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विक्रेता हैं। रोशन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस भी इस मामले कुछ नहीं कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें