फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में ब्याह कर आयी महिला की मांग का सिंदूर मात्र दस दिनों में ही उजड़ गया। इसके पीछे कारण यह रहा कि बुधवार की सुबह नवविवाहिता के पति की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा विद्यापुर गांव निवासी 24 वर्षीय यशवंत विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे छाता लगा कर शौच के लिए सिवान की तरफ जा रहा था। रास्ते में टूट कर लटक रहे विद्युत तार से छाता सट गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीररूप से झुलस गया। घटना के समय यशवंत के साथ उसका मित्र अमित भी जा रहा था। अमित ने भाग कर घटना की सूचना परिजनों को दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बीते पांच जून को ही शादी हुई थी। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची मेंहनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें