फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाठी-डंडे से पीट- पीटकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम; पुलिस के हस्तक्षेप पर माने

Thu, 01 Jan 2026 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बाजार से घर जा रहे युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली बाजार से बुधवार की रात अपने घर जा रहे दरिया नेवादा निवासी अखिलेश सोनकर (25) पर रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे मेहनाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां स्थिति नाजूक देख चिकित्सकों ने लालगंज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे आक्रोशित लोगों ने मेहनाजपुर-वाराणसी-चिरैयाकोट तिराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज भूपेश पांडेय आदि अधिकारियों ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद 11:30 बजे जाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दिल दहलाने वाली घटना: स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए 10 किलोमीटर तक घसीटता रहा कार सवार, शरीर के उड़ गए चिथड़े

लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जाएगा। देर रात हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें