फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पढ़ाई के दौरान प्यार, फिर सगाई, अब शादी से किया इनकार; युवक ने चाकू से हमला कर मां- बेटी को किया घायल

Sat, 08 Feb 2025 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवती और उसकी मां को चाकू से हमला कर एक युवक ने घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी ग्रामीण चिराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलऊवा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने एक युवती और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में मां और बेटी बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलऊवा गांव निवासी एक शख्स परिवार के साथ रहकर चाय की दुकान चलाकर भरण पोषण करता था। वहीं उसकी छोटी बेटी भी उसके साथ रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही उसका राजस्थान के गंगानगर निवासी राबिन से प्रेम प्रपंच हो गया। 

विज्ञापन


परिवार की सहमति से लगभग दो साल पूर्व दोनों की सगाई हो गई। सगाई के बाद किसी बात से नाराज होकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसका पूरा परिवार अपने गांव अलऊवा आ गया। यह बात राबिन को नागवार गुजरी। पहले उसने लुधियाना में रहने वाली लड़की की बहन की पिटाई की। इसके बाद वह सीधे कप्तानगंज आ गया। 

विज्ञापन

लड़की के मामा ने बताया कि वह तीन दिन से बाजार में घूम रहा था। इस बात की जानकारी युवती को थी लेकिन, इसकी भनक किसी और को नहीं लगी। शनिवार की सुबह वह अचानक घर में घुसा और चाकू से युवती पर हमला कर दिया। उसे बचाने आई उसकी मां को भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

क्या बोले अधिकारी 
शनिवार को थाने पर सूचना मिली कि दो महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। सीओ के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची। जांच में यह बात सामने आई की दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। मई 2024 में ही दोनों की सगाई भी हुई थी। लड़की आगे पढ़ना चाहती थी। अभी वह दो से तीन सात तक शादी नहीं करना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई और युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें लड़की और उसकी मां को चाकू से चोटें लगी हैं। युवक भी घायल है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें