फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में बाद युवक ने खाया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी मुहल्ला में भाई के घर रह रहे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। रविवार की सुबह युवक का शव भाई के घर के सामने स्थित नेत्र मंदिर परिसर में पड़ा मिला। शव के पास से ही पुलिस ने कीटनाशक की शीशी व सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

मूलरुप से शहर कोतवाली के पठखौली गांव निवासी 35 वर्षीय जुगनू वर्मा पुत्र ज्ञानचंद वर्मा काफी दिनों से गोवा में रह कर मजदूरी करता था। अपनी बहन के घर पड़े दसवां संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गोवा से आजमगढ़ आया हुआ था। 12 अक्टूबर को वह आया तो गांव जाने के बजाए शहर के हर्राचुंगी मुहल्ले में भाड़े पर कमरा लेकर रह रहे भाई के साथ रहने लगा। जुगनू का अपनी पत्नी से अक्सर ही किसी न किसी बात का लेकर विवाद होता था। शनिवार को भी पत्नी से विवाद हुआ तो वह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रविवार की सुबह उसका शव नेत्र मंदिर परिसर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से ही सल्फास की शीशी के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने युवक के अत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में उसने अपनी संपत्ति दोनो बच्चों के नाम करने की बात कही। साथ ही यह भी लिखा है कि उसकी मौत में उसके भाइयों का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें