फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के दंश को न भूले युवा पीढ़ी : निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ही के दिन देश के दो टुकड़े हुए, इसके बाद लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों लोग बेघर हो गये। देश में यह क्यों हुआ, इसे देश को हमेशा याद रखना होगा। आज की युवा पीढ़ी इस बात को न भूले इसलिए पूरा देश आज 14 अगस्त को विभीषिका दिवस के रूप में मना रहा है। उक्त बातें भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया।
चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले में परिजनों द्वारा न्याय के लिए किये जो रहे संघर्ष के संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने बताया कि यही कहेंगे कि युवा पीढ़ी, छात्र या कोई भी हो अगर कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हो तो जान देने का फैसला न लें, परिजनों को यह लग रहा है कि अन्याय हुआ है तो आगे न्यायालय है।
विज्ञापन

इसके बाद विभीषिका दिवस पर पार्टी कार्यालय से हरिऔध कला भवन ऑडोटोरियम तक मौन जुलूस को रवाना किया। इसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें